जब आपकी नाक के बलगम से बदबू आती है तो इसका क्या मतलब है?HealthPlanet

Posted on Thu 8th Dec 2022 : 10:20

क्या आपकी नाक से आती है बदबू? जानें इस समस्या के 5 कारण -

1. मुंह में खाना जमना (Food stuck in mouth)

मुंह में खाना च‍िपके होने के कारण नाक से बदबू आ सकती है। खाना जमे होने के कारण प्‍लेक जमने लगता है ज‍िससे मुंह और नाक से बदबू आ सकती है। अगर आपके दांत में कैव‍िटी है तो बैक्‍टीर‍िया की मौजूदगी से बदबू पेट से होती हुई नाक में आ जाती है जि‍सके कारण नाक से बदबू आ जाती है। कैव‍िटी के कारण बदबू साइन‍िस से होती हुई नाक में पहुंच जाती है।

2. साइनसाइट‍िस (Sinusitis)

इन बीमारी में नाक से बदबू आ सकती है। साइनसाइट‍िस के कारण सूंघने की क्षमता चली जाती है और नाक में जलन जैसा अहसास होता है। इस बीमारी में नाक से ड‍िस्‍चार्ज न‍िकलता है ज‍िससे बदबू आती है। ये बीमारी 3 से 8 हफ्ते चलती है। बैक्‍टीर‍िया के चलते ये ड‍िसीज ज्‍यादातर होता है ये भी नाक से बदबू आने का कारण हो सकता है।

3. तंबाकू या धूम्रपान का सेवन (Avoid tobaco and smoking)

तंबाकू में ऐसे कैम‍िकल होते हैं जो हमारी सूंघने और टेस्‍ट करने की क्षमता को प्रभाव‍ित करते हैं। धूम्रपान करने से सांस और नाक से बदबू की समस्‍या हो सकती है क्‍योंक‍ि धुंआ नाक से होते हुए शरीर के अंदर जाता है, आपको क‍िसी भी सूरत में इनका सेवन नहीं करना चाह‍िए।

4. खानपान (Avoid certain food)

कई तरह के खानपान हैं ज‍िनका सेवन करने से नाक से बदबू की समस्‍या हो सकती है। जैसे प्‍याज, लहसुन, कॉफी, स्‍पाइसी फूड्स। इनका सेवन आपको नहीं करना चाह‍िए। वैसे तो हर खाने की एक स्‍मेल होती है पर इस तरह के खाने की स्‍मेल नाक में भर जाती है ज‍िससे नाक से बदबू आ सकती है। खानपान की चीजों में माइक्रोस्‍कोप‍िक मॉल‍िक्‍यूल्‍स पाए जाते हैं ज‍िससे स्‍मेल प्रभाव‍ित होती है।

5. मुंह सूखना (Dry mouth)

कई लोगों को मुंह सूखने की समस्‍या होती है। मुंह सूखने के कारण सलाइवा का फ्लो अच्‍छा नहीं रहता। सलाइवा मुंह में मौजूद अनवॉन्‍टेड माइक्रोब्‍स को हटाने का काम करती है इसलिए अगर सलाइवा ही नहीं होगी तो मुंह और नाक से बदबू या टेस्‍ट जाने जैसी समस्‍या हो सकती है। मुंह सूखने के कई कारण हो सकते हैं जैसे ड‍िहाइड्रेशन, मुंह से सांस लेना आद‍ि।

solved 5
wordpress 3 years ago 5 Answer
--------------------------- ---------------------------
+22

Author -> Poster Name

Short info